UPSSSC New Recruitment 2021UPSSSC New Recruitment 2021

UPSSSC New Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) जल्द ही आने वाले कुछ दिनों में अलग-अलग विभागों में लगभग 22794 सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकालने जा रही है। UP Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) की नई वैकेन्सी 2021 का नोटिफिकेशन कभी भी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

 

UPSSSC New Recruitment 2021

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (govt jobs in UP) पाने का यह सुनहरा मौका होगा। UPSSSC New Recruitment 2021 में 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक के लिए कई पद होंगे। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

 

22794 पदों के लिए UPSSSC की अधिसूचना जल्द!

एक रिपोर्ट के अनुसार UP Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) दिवाली के बाद अब कभी भी इन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रुप सी पदों पर इसी साल लगभग 22794 हजार रिक्तियां (UPSSSC New Recruitment 2021) भरी जानी है, जिसको भरने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है। UPSSSC New Vacancy Notification 2021 जल्द UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जा सकता है।

 

UPSSSC New Vacancy 2021 Details

यूपी में ग्रुप सी पदों पर कुल 22794 रिक्तियों को भरने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है। इनमें रेवेन्यू अकाउंटेंट यानी लेखपाल, हेल्थ वर्कर, अग्रीकल्चर टेक्नीकल और शुगरकेन सुपरवाइजर यानी गन्ना पर्यवेक्षक, जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर और लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे टेक्नीशियन के पद भरे जाएंगे जिनकी पद के साथ पूरा विवरण नीचे दिया गया है।

  • लेखपाल: 7882 पद
  • हेल्थ वर्कर: 9212 पद
  • गन्ना पर्यवेक्षक: 2500 पद
  • जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर: 2000 पद
  • लैब टेक्नीशियन व एक्स-रे टेक्नीशियन: 1200 पद

 

2022 तक भरे जायेंगे 50,000 ग्रुप सी के पद!

उत्तर प्रदेश सरकार पांच चरणों में कुल 50000 ग्रुप सी पदों पर भर्तियां करेगी।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार इससे संबंधित सभी सदस्यों के साथ बैठक कर चुके हैं। UPSSSC जल्द ही इस भर्ती की संशोधित परीक्षा तारीखों का ऐलान करेगा। पहले चरण की भर्ती परीक्षा कुल 22794 रिक्तियों को भरने के लिए जनवरी से फरवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है।

 

ये भी पढ़े…
तेज दिमाग चाहिए तो अभी से खाना शुरू करें ये 10 चीजें
जानिए उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर की सैलरी कितनी है?
जानिए क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?