मकर संक्रांति की सही तारीख क्या हैमकर संक्रांति की सही तारीख क्या है

Makar Sankranti exact Date 2022? मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है? क्या कहता है पंंचांग? 14 या 15 किस दिन मनाएं मकर संक्रांति? आपके इन सभी प्रश्नो के उत्तर आज यहाँ आपको मिल जायेंगे। पिछले साल 2021 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पूरे देश में मनाई गई थी। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति की तारीख पेंच 14 और 15 जनवरी के चक्कर में फंसा है। कुछ पंचागों के अनुसार 14 जनवरी तो कुछ के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ बताया जा रहा है।

 

Makar Sankranti exact Date 2022:

भगवान सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष 2022 में सूर्य के राशि बदलने के कारण भारतीय पंचांग में मदभेद है। यही कारण है की इस बार मकर संक्रांति देश के कुछ हिस्सों में 14 को तो कहीं 15 जनवरी को मनाई जा रही है। आइये जानते है आखिर मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है (Makar Sankranti exact Date 2022)? पंंचांग अनुसार संक्रांति को 14 या 15 किस दिन मनाएं?

 

मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है?

भारत के कई राज्यों गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों आदि में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। लेकिन उज्जैन, उत्तर प्रदेश के बनारस सहित देश के बाकी हिस्सों में पंचांग के अनुसार कुछ लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं। आपको बता दें की बनारस में पंचांग के अनुसार सूर्य 14 जनवरी की रात करीब 08 बजकर 49 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे है इसलिए यहाँ 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

Makar Sankranti exact Date 2022
Makar Sankranti exact Date 2022

 

15 जनवरी ही है मकर संक्रांति की सही तारीख!

अक्षांश-रेखांश के अनुसार सूर्योदय के परिणामस्वरूप अलग अलग जगहों के राशि परिवर्तन में समयांतर हो जाता है। इसलिए इस बार संक्रांति 14 या 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जा रही है। आपको बता दें कि वाराणसी के पंचांगों के साथ-साथ देश के अन्य भागों के अधिकतर पंचांगों में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की रात्रि 08 बजे के बाद दिखा रहा है। इसलिए वाराणसी के पंचांग के अनुसार संक्रांति पर्व बिना किसी विबाद के 15 जनवरी को ही मनाया जाना चाहिए।

 

पंचांगों के अनुसार जानिए मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है?

  • कुछ पंचागों के अनुसार 14 जनवरी की दोपहर में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो कुछ में रात में।
  • मार्तण्ड पंचात के अनुसार 14 जनवरी की दोपहर 2.29 बजे मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं और पुण्यकाल शनिवार को 6.27 बजे से है।
  • ब्रदीकाशी पंचाग के अनुसार दोपहर में 2.29 व शताब्दी के अनुसार दोपहर 1.21 मकर राशि के सूर्य हो रहे हैं।
  • अन्नपूर्णा पंचाग के अनुसार 14 जनवरी की रात 8.18 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • हनुमान पंचाग के अनुसार रात 10.19 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे
  • आदित्य के अनुसार रात 8.12 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • गणेश आपा के अनुसार रात 8.01 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • हृषिकेश (हरिहर) के अनुसार रात 8.49 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • हृषिकेश शिवमूर्ति के अनुसार रात 8.49 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • दैनन्दिनी के अनुसार रात 8.49 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • विश्व के पंचांग के अनुसार शाम 7.59 सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • महावीर पंचाग के अनुसार रात 8.34 बजे मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे।
  • पंचांगकार ग्रंथिय प्रमाण के आधार पर संक्रांति प्रवेश काल से 8 या 16 घंटा पहले या बाद पुण्यकाल होता है।
  • गया में सूर्योदय 6.41 बजे यानी पुण्यकाल सूर्योदय से पहले शुरू होता है।
  • भगवान सूर्य बारह राशियों के भ्रमण के दौरान जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।
  • संक्रांति ही सरकात, लोहड़ा, टहरी, पोंगल आदि नामों से जानते हैं।
  • मकर राशि के सूर्य होने पर तिल खाना शुभ होता है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए खरमास क्या होता है? | खरमास कब लग रहा है? | Kharmas 2021 की तारीख क्या है?
भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है? जानिए उनके नाम और स्थान की पूरी जानकारी!
कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं? ये हैं कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय!
जानिए इस्लामिक अक्रान्ताओ द्वारा कई बार ध्वस्त किये गए काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास