खाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करेखाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करे

Avoid 7 things after eating food: किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन करना जरूरी है लेकिन खाना खाने के बाद भी क्या करना है और क्या नहीं करना है ये जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है। क्योकि भोजन हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करते है इसलिए खाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करे नहीं तो इसके खतरनाक अंजाम हो सकते है। इसलिए अगर आप भी भोजन करने के तुरंत बाद ये चीजें करते हैं तो इन्हें आज ही छोड़ दें। क्योकि इनके बहुत ही गंभीर परिणाम हो सकते है।

 

खाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करे!

आपको बता दें की सही भोजन करने से आपके शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और आपका सरीर सुस्ती महसूस किए बिना पूरा दिन करने में समर्थ रहता है। ये जानकारी हमने आयुर्वेद विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा शेयर किये गए उनके इंस्टाग्राम हैंडल और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म से ली है। जिसमे उन्होंने बताया है कि खाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करे (Avoid 7 things after eating food) नहीं तो भुगतना पड़ेगा खतरनाक अंजाम!

 

1- खाने के तुरंत बाद पानी ना पियें!

आयुर्वेद कहता है कि खाना खाते समय ही बीच में हमेशा पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। कभी भी भोजन से पहले या बाद में पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते है। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया कम हो जाती है। सबसे बड़ी बात खाना खाने के बाद पानी पीने से व्यक्ति मोटा हो जाता है।

 

2- भोजन करने के तुरंत बाद धूप में ना निकलें!

आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के बाद तुरंत धूप के संपर्क में आने से ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड इंपल्स त्वचा की ओर होते है। जिससे पेट सहित शरीर के अन्य अंगों में खून की स्प्लाई कम हो जाती है। ऐसा करने से न केवल आपका पाचन बाधित होगा बल्कि पचने वाले भोजन में अपर्याप्त पोषक तत्व भी शामिल हो जाते हैं। आपको बता दें कि भोजन करने के तुरंत बाद धूप में निकलने से अपर्याप्त पोषक तत्वों से सेल्स, ऊतक और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

​3- भोजन के तुरंत बाद पढ़ने न बैठें!

आयुर्वेद के अनुसार भोजन के बाद सही पाचन प्रक्रिया में मदद के लिए ब्लड सकुर्लेशन और नर्व रिस्पांस पेट और आंतों की तरफ होता है। इसलिए ऐसे समय में मास्तिष्क का उपयोग करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि भोजन के बाद याद करने वाली किसी भी चीज से ब्रेन के हायर फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं। यही कारण है कि भोजन करने के बाद हमें नींद आने लगती है। और ऐसा इसलिए होता है क्योकि इस दौरान आपका ब्रेन पूरी तरह से काम करने के लिए एक्टिव नहीं हो पाता।

 

​4- खाने के तुरंत बाद कसरत करने से बचें!

आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज करने से सरीर पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता। तैरने, लंबी दूरी तक पैदल चलने और अन्य कई कसरत भोजन के तुरंत बाद करने से आपके पाचन में रूकावट पैदा होती हैं। ऐसा लगातार करने से इससे व्यक्ति के शरीर में सूजन, अधूरा पोषण और भोजन के बाद बेचैनी होने की संभावना रहती। है इसलिए खाने के तुरंत बाद कसरत करने से बचें!

 

​5- भोजन के तुरंत बाद स्नान न करें!

भोजन करने के बाद स्नान न करने की सलाह आयुर्वेद में दी गई है। भोजन करने के बाद अगले दो घंटे तक नहाना नहीं चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में अग्रि तत्व भोजन के पाचन के लिए जिम्मेदार है इसलिए जब आप भोजन करते हैं तो अग्रि तत्व सक्रिय हो जाते हैं और शरीर में प्रभावी पाचन के लिए ब्लड सकुर्लेशन में तेजी आ जाती है। और जब भोजन के तुरंत बाद आप नहाते हैं तो इस समय शरीर का तापमान कम होने लगता है जिसके कारण पाचन क्रिया भी स्लो हो जाती है।

 

6- भोजन के तुरंत बाद चाय/कॉफी लेने से बचें!

भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी लेने से बचाना चाहिए। अगर आपको भोजन के बाद चाय-कॉफी पीनी ही हो तो 1 घंटे के बाद ही पिएं। अगर खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद चाय पी जाए तो आयरन अवशोषित नहीं हो पाता और शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसलिए भोजन करने के साथ या भोजन के तुरंत बाद चाय/कॉफी नहीं लेनी चाहिए।

 

7- खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए!

आयुर्वेद कहता है कि भोजन करने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए। खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर में कफ और वसा की मात्रा बढ़ने लगती है। आयुर्वेद के कई डॉक्टरों का मानना है कि नींद के दौरान शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिसके चलते पाचन प्रकिया भी स्लो हो जाती है। इसलिए अगर आप खाने के तुरंत बाद सोने चले गए तो पूरा भोजन ठीक से पच नहीं पाता। जिससे शरीर स्वस्थ्य सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो जाते है।

 

ये भी पढ़े…
तेज दिमाग चाहिए तो अभी से खाना शुरू करें ये 10 चीजें 
मोटापा दूर करने के उपाय: पतला दिखना है तो ये गंदी आदतें बदल लीजिए!
ये है वजन घटाने वाला फल! साइंस ने भी माना इसे खाने से शरीर बन जाता है फिट
जाने कौन सा देश है कोरोना वैक्सीनेशन में No.1

 

डिस्क्लेमर: इस खबर (खाना खाने के बाद ये 7 चीजें बिलकुल ना करे/Avoid 7 things after eating food) का उद्देश्य सिर्फ आपको खबरों से अपडेट रखना है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अपनी हेल्थ से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें