मोटापा दूर करने के उपायमोटापा दूर करने के उपाय

मोटापा दूर करने के उपाय: आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित है। मौजूदा दौर में व्यक्ति अनेक रोगो से परेशान है। ज्यादातर इंसान की गिरती हेल्थ की मुख्य वजह मोटापा है। चाहे कैंसर, डायबिटीज, ब्रेन स्ट्रोक या हृदय रोग की बात ही क्यों ना हो सबकी एक ही वजह है मोटापा। आइए जानते हैं किन आदतों को बदल कर हम मोटापा दूर कर सकते है।

जब भी कोई व्यक्ति मोटा होना सुरु होता है तब मोटापे की शुरुआत पेट और साइड से ही सुरु होती है। मोटापा दूर करने के उपाय के लिए न केवल कड़ी मेहनत करनी पड़ती है बल्कि अपने खानपान में भी बदलाव करने पड़ते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि बैली फैट या पेट की चर्बी की मुख्य वजह रिफाइंड शुगर से बने उत्पाद या सैचुरेटेड फैट है। आपको बता दें कि मोटापे के पीछे का कारण आपकी रोजाना की आदते भी हो सकती हैं। अगर आपको पतला दिखना है तो ये गंदी आदतें बदल लीजिए आप स्वस्थ रहेंगे।

 

मोटापा दूर करने के उपाय:

 

  • सुबह उठकर सैर पर जाएँ और नियमित व्यायाम करें।

 

  • मोटापा दूर करने के लिए अपने भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करें।

 

  • संतुलित और कम वसा वाला भोजन लें।

 

  • सोने से दो घण्टे पहले भोजन कर लेना चाहिए।

 

  • फलों के रस व गुनगुने जल का सेवन करें और सप्ताह में एक बार उपवास रखें। ये मोटापा दूर करने का उत्तम उपाय है।

 

  • रात का खाना हल्का व आराम से पचने वाला होना चाहिए।

 

  • एक साथ ज्यादा ना खाये बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ पाचनयुक्त हल्का खाना लें।

 

  • मोटापा दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भोजन में हरी सब्जियाँ, ताजे फल, दही, छाछ, छिलके वाली दालें और नट्स लें।

 

  • मोटापा कम करने के लिए कभी भी भोजन न छोड़ें। वल्कि हमेशा संतुलित आहार का सेवन करें और व्यायाम करें क्योकि संतुलित आहार के सेवन से वजन नहीं बढ़ता तथा व्यक्ति भी स्वस्थ रहता है।

 

  • सुबह का नाश्ता जरूर करें क्योकि दिन भर कार्य करने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो कि बिना नाश्ते के सम्भव नहीं है।

 

  • हर दिन सुबह उठकर 4-5 किलोमीटर तेजी से पैदल चलें।

 

  • कुर्सी पर बैठकर पेट भर गुनगुना जल खूब पियें।

 

  • मोटापा दूर करने के उपाय का यह तरीका बहुत ही कारगर है।

 

  • रोजाना योगाभ्यास करें।

 

  • मोटापा दूर करने के उपाय करने के लिए निम्नलिखित योगासन करे।
    − त्रिकोण आसन
    − भुजंगासन
    − सूर्य नमस्कार
    − ध्यान
    − प्राणायाम
    − भस्त्रिका
    − कपालभाती

 

पतला दिखना है तो ये गंदी आदतें बदल लीजिए!

आपको बता दें कि मोटापे के पीछे का कारण आपकी रोजाना की आदते भी हो सकती हैं। अगर आपको पतला दिखना है तो ये गंदी आदतें बदल लीजिए आप स्वस्थ रहेंगे।

खड़े होकर पानी पीना:

खड़े होकर पानी पीने पर आयुर्वेद का कहना है कि इंसानी शरीर इस तरह से बना हुआ है कि अगर पानी अगर कर पिया जाए तो ही उसके उच्चतम लाभ प्राप्त होता है। पानी पीते समय हमेशा अपनी कमर को बिल्कुल सीधा रखें। इससे पानी आपके मस्तिष्क तक आसानी से पहुंच जाएगा। जिससे आपका मष्तिष्क बेहतर तरीके से कार्य करेगा।

​बिना टाइम के खाना खाना:

अक्सर लोग भोजन के समय अपनी कैलोरीज और जरूरी तत्वों का ध्यान नहीं रखते। अधिकतर लोग केवल स्वाद के लिए अधिक भोजन करने लगते हैं जिससे पेट के आस पास फैट बढ़ा जाता है। अगर आप भोजन करना छोड़ देते हैं तो यह भी आपके लिए सही नहीं है क्योंकि इसकी वजह से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

​दही, छाछ आदि का कम सेवन:

प्रोबायोटिक के सही मात्रा में सेवन करने से यह हमारी पाचन क्रिया और आंत मजबूत हो जाती है। शरीर में प्रोबायोटिक की मात्रा सही रखने के लिए दही, योगर्ट आदि का सेवन किया जाता है। आपको बता दें की दही एक प्रोबायोटिक उत्पाद है जो पेट फूलने, सूजन और पाचन से जुड़ी समस्या तथा पेट पर फैट जमा होने से राहत दिला सकता है।

​सोडा और शुगर पदार्थ का सेवन ना करें:

ज्यादातर लोग गर्मी में सोडा या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये पाया गया है कि सिर्फ एक गिलास सोडा या कोल्ड ड्रिंक के अंदर 39 ग्राम तक चीनी होती है। इसलिए सोडा या कोल्ड ड्रिंक आपके पेट और बैली पर लगभग 70 प्रतिशत तक फैट को बढ़ा सकता है।

 

पतले होने के लिए क्या खाना चाहिए?

मोटापा दूर करने में सबसे काम घरेलु नुस्खे और सामग्रियां ही आते है। भारतीय आयुर्वेद में कुछ ऐसे घरेलु खाने पिने की सामग्रियां है जिसके द्वारा मोटापा को दूर भागने के उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

​दालचीनी का सेवन :

लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर एक चम्मच शहद मिलकर सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएँ। आपको बता की दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है। यह नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करती है।

​अदरक और शहद का प्रयोग:

मोटापा घटाने के लिए लगभग 30 मि.ली. अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएँ। आपको बता दें कि अदरक और शहद शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करते हैं। अदरक पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है।

​नींबू और शहद का उपयोग:

मोटापा घटाने के लिए एक गिलास पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। आपको कि नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद क्लेद को कम करता है और हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

 

ये भी पढ़ें…
ये है वजन घटाने वाला फल! साइंस ने भी माना इसे खाने से शरीर बन जाता है फिट 
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? 
Black Fungus: जानिए ब्लैक फंगस क्या है? | ब्लैक फंगस के लक्षण, पहचान और बचाव
Angioplasty क्या है? कैसे Heart Attack के इलाज में तत्काल कारगर साबित होती है एंजियोप्लास्टी?