NFT क्या है? NFT की पूरी जानकारी!NFT क्या है? NFT की पूरी जानकारी!

NFT क्या है? (What is NFT in Hindi): आजकल निवेश की दुनिया में NFT चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग NFT के जरिये लाखो और करोड़ों रुपये कमा रहे है। इसलिए आम निवेशक भी NFT के बारे में जानना चाहते है आखिर एनएफटी क्या है? और दुनिया भर लोग कैसे एनएफटी का इस्तेमाल करके खूब पैसा कमा रहे है। आज हम आपके इन सभी सवालो के जबाब देने की कोशिश करेंगे और आपको बताएँगे NFT की पूरी जानकारी।

 

NFT क्या है?

NFT का पूरा नाम नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token) है। NFT वे डिजिटल असेट होते हैं जिन्हें किसी दूसरी चीज के साथ बदल नहीं सकते। नॉन फंजिबल एक यूनीक टोकन होता है जिसकी मदद से आप अपने ओरिजनल आर्टवर्क को ओरिजनल कर सकते। NFT का इस्तेमाल कर कोई भी आर्टिस्ट अपने डिजिटल एसेट्स की कॉपी को ओरिजिनल करार दे सकता है और उसकी जीवन भर रॉयलिटी ले सकता है।

एनएफटी के जरिये लोग अपने डिजिटल असेट्स जैसे डिजिटल आर्ट, म्यूजिक, फिल्म, गेम्स, डिजिटल बुक या किसी भी तरह के डिजिटल कंटेंट का एक Non Fungible Token जेनरेट कर उसे ओरिजिनल करा लेते है। NFT ऐसे यूनिक आर्ट पीस होते हैं जिनका हर टोकन अपने आप में यूनिक होता है।

 

NFT की पूरी जानकारी

मौजूदा समय में NFT सबसे चर्चित विषय है। NFT का इस्तेमाल तेजी से डिजिटल आर्ट और डिजिटली मौजूद चीजों के लिए हो रहा है। NFT का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति अपने डिजिटल काम की एक कॉपी को ओरिजिनल करा सकता है। और अपने इस यूनिक वर्क की इस ओरिजिनल कॉपी को लाखों और करोडो में बेंच सकता है। आज हम जानेंगे की आखिर NFT क्या है? NFT का अर्थ क्या है? NFT कैसे कार्य करता है सहित NFT की पूरी जानकारी।

 

एनएफटी का अर्थ (What is NFT in Hindi)

एनएफटी का फुल फॉर्म है नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token) है। यहाँ फंजिबल का अर्थ होता है इंटरचेंजेबल। मतलब दो चीजों का आपस में बदलाव। आउट नॉन का अर्थ है नहीं। अर्थात नान फंजिबल का मतलब हुआ जो इंटरचेंज न किया जा सके। इसका मतलब साफ़ है की NFT किसी भी डिजिटल असेट्स की ओरिजिनल कॉपी होती है जो सिर्फ एक ही है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपने डिजिटल वर्क की NFT करता है तो वह उसकी एक ओरिजिनल कॉपी बन जाती है। जिसे वह कभी भी नीलाम कर अच्छे पैसे बना सकता है।

 

NFT कैसे कार्य करता है?

किसी भी डिजिटल कार्य की कई कॉपी बन सकती है। उदहारण के लिए अगर आप कोई ट्वीट करते है तो उसकी अनलिमिटेड कॉपी बन सकती है। लेकिन NFT का इस्तेमाल कर आप अपने ट्वीट की एक कॉपी को ओरिजिनल बना सकते है। और यदि आगे कोई भी आपके ट्वीट को कॉपी करता है तो आप उससे रॉयलिटी भी ले सकते है। आपको बता दें की बीपल नाम के आर्टिस्ट के कोलाज की “Everydays – The First 5000 Days” की लाखों कॉपीज में से एक ओरिजिनल कॉपी नीलामी के दौरान 517 करोड़ रुपये में बिकी थी। आप भी Non Fungible Token (NFT) के जरिये करोडो कमा सकते है।

 

एनएफटी के इस्तेमाल का तरीका!

एनएफटी आर्टिस्ट खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स को अपने कीमती कंटेंट और आर्ट को बेचने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। अगर आपके पास यूनीक और कीमती चीजों है और आप उसे बेचना चाहते हैं तो उसकी नीलामी के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप उसे एनएफटी के तौर पर नीलाम कर सकते हैं।

इसका एक बड़ा फायदा ये है कि अगर इस NFT को कहीं और बेचा गया तो उस पर उसके ओरिजिनल आर्टिस्ट को रॉयल्टी भी मिलती है। अगर हम फिजिकल वर्ड में बात करें तो यह विल्कुल कॉपीराइट के तरह कार्य करता है। ठीक वैसे ही आपको भी रॉयल्टी मिलेगी जैसे कॉपीराइट वाले गाने, म्यूजिक, किताब आदि की बिक्री से किताब के लेखक को रॉयल्टी मिलती है।

 

एनएफटी को कहां बेचें?

एनएफटी को बेचने के लिए कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। जैसे क्रिप्टोकरेंसी को बेचने और खरीदने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज होने है वैसे ही एनएफटी को बेचने के आज लिए कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। एनएफटी को निम्नलिखित जगहों पर बेचा जा सकता है। अगर आप अपनी एनएफटी के लिए अधिक कीमत चाहते है तो उसे प्रमोट जरूर करें। जिससे नीलामी में अधिक से अधिक कीमत पाने की संभावना बढ़ जाती है।

  • OpenSea
  • Rarible
  • SuperRare

 

एनएफटी को बेचने का तरीका

अगर आप अपने कंटेंट को NFT के जरिये बेचना चाहते है तो आपको NFT के प्लेटफॉर्म पर आपको एक वॉलेट बनाना होगा और उसमें इथेरियम क्रिप्टोकरंसी रखनी होगी। आपको बता दें की एनएफटी प्लेटफॉर्म इथेरियम पर आधारित है। इसलिए NFT के ट्रांजेक्शन फीस के लिए आपके वॉलेट में कुछ इथेरियम होना अनिवार्य है। अब आपको जो एसेट्स बेचनी है उसे एनएफटी मार्केटप्लेट पर डालना होगा। आपके कंटेंट का अधिकतम साइज 100 एमबी तक सिमित है।

What is NFT in Hindi?
What is NFT in Hindi?

 

ट्विटर के पूर्व सीईओ ने NFT से कमाए 17 करोड़!

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने अपना एक ट्वीट एनएफटी (NFT) के तौर पर नीलाम किया था। आपको बता दें कि Jack Dorsey का Tweet एनएफटी (NFT) के तौर पर 24 लाख डॉलर यानी कुल 17 करोड़ रुपये में बिका था।

 

अमिताभ बच्चन ने NFT से कमाए 7.18 करोड़!

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी एनएफटी के जरिये करोड़ों रुपये कमाए। अमिताभ बच्चन ने अपने एनएफटी कलेक्शन से 7.18 करोड़ रुपये कमाए। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की NFT में मधुशाला की प्रति, साइन वाले पोस्टर और कुछ अन्य चीजें शामिल थीं।

 

NFT में धोखाधड़ी और हैकिंग असंभव!

एनएफटी सभी क्रिप्टोकरेंसी की तरह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसे थर्ड पार्टी की मदद के बिना ऑनलाइन क्रिएट किया और रखा जा सकता है। आपको बता दें की ब्लॉकचेन एक ऐसा डेटाबेस है जहां जानकारी/सूचना ब्लॉक्स के सेट में स्टोर रहती है और ये ब्लॉक्स आपस में एक चेन के जरिए जुड़े रहते हैं। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में हुए ट्रांजेक्शन के डेटा को कोई भी व्यक्ति कंट्रोल नहीं कर सकता। क्योकि इसकी जानकारी एक जगह नहीं कई कंप्यूटर्स में सेव रहती है। इसलिए इसे हैक करना या सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करना असंभव होता है।

 

FAQs: NFT क्या है?

Q: NFT का फुल फॉर्म क्या है?
Ans: NFT का फुल फॉर्म “नॉन फंजिबल टोकन” है। The full form of NFT is “Non Fungible Token”.

Q: NFT और cryptocurrency में क्या अंतर है?
Ans: cryptocurrency एक फंजिबल टोकन है अर्थात इसका विनिमय किया जा सकता है। अर्थात अगर आपके पास एक क्रिप्टोकरंसी है तो आप उसे भी दूसरी क्रिप्टोकरंसी से बदल सकते हैं। वही NFT का विनिमेय संभव नहीं है।

Q: NFT किस टेक्नोलॉजी पर आधारित है?
Ans: NFT क्रिप्टोकरेंसी की तरह ही ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती है। जिन्हें थर्ड पार्टी की मदद के बिना भी ऑनलाइन क्रिएट किया जा सकता है।

Q: NFT के अविष्कारक कौन है?
Ans: NFT के अविष्कारक की कोई जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार NFT का पहली बार इस्तेमाल Anil Dash and Kevin McCoy ने किया था।

Q: नॉन फंजीबल असेट मतलब क्या है?
Ans: नॉन फंजीबल असेट ऐसे डिजिटल असेट होते हैं जिन्हें किसी दूसरी चीज के साथ बदल नहीं सकते।

 

ये भी पढ़े…
cryptocurrency क्या है? जानिए क्रिप्टो करेंसी की पूरी जानकारी!
Shiba Inu Coin: इस क्रिप्‍टोकरेंसी ने महज 15 महीने में 1 हजार को बना दिया था 2.5 करोड़!
Village Business Ideas: 2022 में गाँव के लिए सबसे बेहतरीन बिज़नेस आइडियाज
Penny Stocks 2022: ये 25 शेयर इस साल आपको कर सकते है मालामाल!
2022 में इन शेयरों में है शानदार कमाई का मौका | penny stocks 2022 in Hindi