राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है?राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है?

राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है? अक्सर ये सवाल चुनाव के समय लोगों के मन में होता है। आज भारत में हजारों की संख्या में राजनीतिक पार्टिया मौजूद है लेकिन क्या आपको पता है की इसमें कितनी पार्टिओ को एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है? आज हम आपको बताएँगे की किसे कहते है राष्ट्रीय पार्टी? और एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है? और साथ ही आज जानेंगे कि भारत में कुल कितनी राष्ट्रीय पार्टीयां मौजूद है।

 

राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है?

National party (राष्ट्रीय पार्टी ) देशव्यापी पार्टियां हैं जो पूरे देश में एक ही चुनाव निशान पर चुनाव लड़ती है। किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए राष्ट्रिय निर्वाचन आयोग की कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। इन मापदंडों को पूरा करने वाली पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होता है और राष्ट्रिय राजनीतिक दल की मान्यता दी जाती है। राष्ट्रीय पार्टी की उपस्थिति देश के अधिकतर राज्यों में होती हैं। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार इस समय भारत में कुल 8 नेशनल राजनीतिक दल हैं।

 

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है?

भारतीय राजनीति में एक मान्यता प्राप्त दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए चुनाव आयोग की कुछ शर्तें पूरी करनी अनिवार्य है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए नीचे इलेक्शन कमीशन द्वारा बताई गई तीन शर्तों में से कम से कम किसी एक शर्त को पूरा करना होता है।

  1. किसी भी दल जिसे चार राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है उस दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।
  2. कोई भी दल अगर तीन अलग राज्यों में लोकसभा की 2 फीसदी सीटें यानी कम से कम 11 सीटें जीतता है तो राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है। याद रहे ये 11 सीटें किसी एक राज्य से न होकर तीन अलग- अलग राज्यों से होनी अनिवार्य है।
  3. अगर एक मान्यता प्राप्त दल 4 लोकसभा सीटों जीतता है और वह लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में कम से कम 6 फीसदी वोट हासिल करता है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।

 

क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा कैसे मिलता है?

जैसे एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कुछ मापदंड हैं उसी तरह क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए भी चुनाव आयोग की कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है। आपको बता दें कि क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए नीचे इलेक्शन कमीशन द्वारा बताई गई तीन शर्तों में से कम से कम किसी एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है।

  1. प्रादेशिक दल अथवा क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए किसी राज्य के चुनाव में आठ फीसद वोटों की जरूरत होती है। आपको बता दें की 8 प्रतिशत वोट संबंधित राज्य के लोकसभा या विधानसभा किसी भी चुनाव के हो सकते हैं।
  2. अगर कोई पार्टी विधानसभा चुनाव में छह फीसद वोट और कम से कम दो सीटें जीतती है तो उसे प्रादेशिक पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  3. अगर कोई पार्टी संबंधित राज्य के विधानसभा चुनाव में कम से कम तीन सीटें जीत ले तो उसे क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

 

भारत में राजनीतिक दलों के प्रकार

भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मान्यता देने के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए हैं। आपको बता दें की फरवरी 2020 तक भारत में राष्ट्रीय दलों की संख्या 8 है। राज्यों द्वारा मान्यता प्राप्त दलों की संख्या लगभग 53 है। और देश में क्षेत्रीय दलों की संख्या लगभग 329 है। इसके अलावां गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों की संख्या 2044 है। भारत में तीन तरह के राजनीतिक दल मौजूद हैं।

  1. राष्ट्रीय दल
  2. राज्य स्तरीय दल
  3. भारत में क्षेत्रीय दल

 

भारत में राष्ट्रीय दलों की संख्या

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मौजूदा समय में भारत में राष्ट्रीय दलों की संख्या आठ है जिनकी जानकारी निचे दी गई है।

  1. भारतीय जनता पार्टी (BJP), स्थापना 1980
  2. बहुजन समाज पार्टी (BSP), स्थापना 1984
  3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), स्थापना 1964
  4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), स्थापना 1925
  5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), स्थापना 1885
  6. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), स्थापना 1999
  7. तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC), स्थापना 1998
  8. नेशनल पीपुल्स पार्टी, स्थापना 2013
  9. आम आदमी पार्टी (AAP) स्थापना 2012

 

भारत में राज्य स्तरीय दलों की संख्या

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मौजूदा समय में भारत में राज्य स्तरीय दलों की संख्या लगभग 53 है जिनकी जानकारी निचे दी गई है।

  • अपना दल (सोनेलाल) उत्तर प्रदेश
  • ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पश्चिम बंगाल
  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन तेलंगाना
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान
  • ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट असम
  • ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड
  • असम गण परिषद असम
  • देसिया मुरपोक्कु द्रविडर कड़गम तमिलनाडु
  • हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी मेघालय
  • इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा
  • इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग केरल
  • जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) छत्तीसगढ़
  • जनता दल (यूनाइटेड) २००३ बिहार, अरुणाचल प्रदेश
  • जनता दल (सेक्युलर) कर्नाटक, केरल
  • जननायक जनता पार्टी हरियाणा
  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू व कश्मीर
  • जम्मू व कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी जम्मू व कश्मीर
  • जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जम्मू व कश्मीर
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड
  • मिज़ो नेशनल फ्रंट मिज़ोरम
  • मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस मिजोरम
  • केरल कांग्रेस (मणि) केरल
  • केरल कांग्रेस केरल
  • पट्टाली मक्कल काच्चि तमिलनाडु, पुदुचेरी
  • तेलुगु देशम पार्टी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
  • द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम तमिलनाडु, पुडुचेरी
  • नागालैंड पीपुल्स फ्रंट नागालैण्ड, मणिपुर
  • नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी नागालैण्ड
  • बीजू जनता दल १९९७ ओडिशा
  • बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट असम
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी गोवा
  • मणिपुर पीपुल्स पार्टी मणिपुर
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कलगम तमिलनाडु
  • राष्ट्रीय जनता दल लालटेन बिहार, झारखण्ड
  • राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार
  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी पश्चिम बंगाल, केरल
  • लोक जनशक्ति पार्टी बिहार
  • वाई एस आर कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना
  • समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश
  • सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा सिक्किम
  • सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सिक्किम
  • शिरोमणि अकाली दल पंजाब
  • शिवसेना महाराष्ट्र

 

FAQs: राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है?

Q: भारत में कितने प्रकार के राजनीतिक दल है?
Ans: भारत में कुल तीन तरह के राजनीतिक दल हैं। राष्ट्रीय दल, राज्य स्तरीय दल, भारत में क्षेत्रीय दल।

Q: भारत में राष्ट्रीय पार्टिओ की संख्या क्या है?
Ans: भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मौजूदा समय में भारत में राष्ट्रीय दलों की संख्या 8 है।

Q: राष्ट्रीय पार्टी किसे कहते है? इसकी परिभाषा क्या है?
Ans: राष्ट्रीय पार्टियां एक देशव्यापी पार्टियां होती हैं जो पूरे देश में एक ही चुनाव निशान पर चुनाव लड़ती है।

Q: भारत में कितनी राज्य स्तरीय पार्टियाँ है?
Ans: भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मौजूदा समय में भारत में राज्य स्तरीय पार्टियों की संख्या 53 है।

Q: भारत में कितने क्षेत्रीय दल है?
Ans: भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार मौजूदा समय में भारत में क्षेत्रीय दलों की संख्या 329 है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
10000 का लोन बिना गारंटी 5 मिनट में! कैशबैक और सब्सिडी भी देगी सरकार!
खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं? जानिए E-Shram Card की पूरी जानकारी!
ये हैं सबसे सस्ता पर्सनल लोन देने वाले 10 बैंक! तुरंत आसानी से आप भी ले सकते हैं!