आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करेआधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे?

आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे (Aadhaar-PAN Link Online in Hindi): सरकार ने देश के सभी पैन कार्ड धारकों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 1 अप्रैल से आधार और पैन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। अब प्रत्येक पैन कार्ड धारकों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये हैं क़ि आखिर आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे? तो चलिए जानते हैं Aadhaar-PAN Link Online in Hindi की पूरी जानकारी।

 

Aadhaar-PAN Link Online in Hindi

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप ने अभी तक अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो जल्दी करें। क्योकि ये नहीं करने पर आपको भविष्य में कई तरह की वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। और आगे आपका पैन कार्ड भी इनवैलिड या डिएक्टिवेट हो सकता है। इसलिए अगर आपने अभी तक Aadhaar-PAN Link नहीं कराया हैं तो तुरंत कराये। अगर आपको नहीं पता की आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे? तो हम आज आपको Aadhaar-PAN Link Online की Hindi में पूरी जानकारी देंगे।

 

आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे?

अब आधार से पैन को लिंक करना अनिवार्य हो गया है। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है तो आपको बता दें कि यह एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है। आप खुद अपने मोबाइल से भी 5 मिनट में अपने आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं। इसके लिए टैक्स ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर जाकर निचे दिए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करा सकते है। इसके अलावा आप ऑफलाइन भी जाकर अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करा सकते है।

 

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के तरीके।

वैसे तो पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के कई तरीके मौजूद हैं। लेकिन निचे दिए गए तीन प्रमुख तरीकों से आप आसानी से अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करा सकते है। आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने के निम्नलिखित तरीके है।

  1. खुद ऑनलाइन ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर आधार से पैन कार्ड लिंक करे।
  2. SMS भेजकर आधार से पैन कार्ड लिंक करे।
  3. नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार से पैन कार्ड लिंक करे।

 

ऑनलाइन आधार से पैन कार्ड लिंक करे 5 मिनट में

आप बिना कही गए ऑनलाइन अपनी मोबाइल या कंप्यूटर से अपने आधार से पैन कार्ड लिंक करा सकते है। इसके लिए बस आपको हमारे द्वारा नीचे बताये गए तरीके का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले इनकम टैक्सई-फाइलिंग वेबसाइट पर जायें जिसका लिंक निचे दिया गया है।
    www.incometax.gov.in

    Aadhaar-PAN Link Online in Hindi
    Aadhaar-PAN Link Online in Hindi
  2. अब बाई तरफ लिंक आधार के टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जायेगा।

    ऑनलाइन मोबाइल से आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे
    ऑनलाइन मोबाइल से आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे
  4. फॉर्म में अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें।
  5. फॉर्म अपने आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें।
  6. अगर आपके आधार कार्ड पर केवल आपके जन्म वर्ष का उल्लेख है तो निचे चेकबॉक्स में सही का चिन्ह लगाएं।
  7. इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “Link Aadhaar” बटन पर क्लिक करें
  8. इसके बाद आपको एक संदेश दिखाई देगा कि आपका आधार आपके पैन के साथ सफलतापूर्वक जुड़ गया है।

 

SMS भेजकर मिनटों में आधार से पैन कार्ड लिंक करे

अगर आपके पास कंप्यूटर या मोबाइल में इंटरनेट नहीं हैं तो आप अपने मोबाइल से SMS भेजकर भी अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको निम्नलिखित तरीके को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करे
UIDPAN <अपना 12 डिजिट का आधार न०> <अपना 10 डिजिट का पैन न०>
उदहारण के लिए अगर आपका आधार नंबर 1234-5678-9876 है और आपका पैन ABCDE9874F है तो आपको अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करना है
UIDPAN 987654321012 ABCDE1234F
इसके बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 परभेज दें।
कुछ समय के बाद आपके मोबाइल पर एक msg आ जायेगा जिसमे आपके आधार से पैन की लिंक सम्बंधित कजानकारी होगी।

 

जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार से पैन कार्ड लिंक करे

अगर आप खुद ऑनलाइन ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर या SMS भेजकर आधार से पैन कार्ड लिंक करने में असमर्थ हैं तो आपको अपने नजदीकी जान सेवा केंद्र पर जाकर ये प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके लिए आपको अपना आधार, पैन कार्ड और रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा।

 

आवश्यक डाक्यूमेंट: आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे?

आधार से पैन कार्ड कैसे लिंक करे? इसके लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

 

पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने का लाभ

आपको बता दें कि सरकार ने सभी पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। और जो पैन कार्ड जो आधार से नहीं जुड़े हैं उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक होने से आयकर रिटर्न फॉर्म भरने में सुविधा होगी। इससे कार्ड धारक को भविष्य में उस पर लगाए गए टैक्स का संक्षिप्त विवरण मिल सकेगा।

 

FAQs: Aadhaar-PAN Link Online in Hindi

Q: क्या आधार से पैन कार्ड लिंक करवाना सभी के लिए अनिवार्य है?
Ans: जी है! आधार से पैन कार्ड लिंक करवाना सभी के लिए अनिवार्य है। अन्यथा इसे निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Q: आधार से पैन जोड़ने से किसको छूट है?
Ans: अगर आप एक NRI हैं, असम, मेघालय और जम्मू और कश्मीर के निवासी हैं, भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं या 80 वर्ष से अधिक आयु के एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए यह अनिवार्य नहीं है।

Q: आधार से पैन जोड़ने की अंतिम तारीख क्या है?
Ans: नोटिफिकेशन के मुताबिक आधार से पैन जोड़ने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

 

ये भी पढ़े…
5 मिनट में अपने मोबाइल से पीएम किसान की E-KYC कैसे करे?
खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं? E-Shram Card क्या है?
2 मिनट में अपने मोबाइल से चेक करे अपना PF का बैलेंस!
5 मिनट में घर बैठे मोबाइल से UAN नंबर कैसे निकाले?
cryptocurrency क्या है? जानिए क्रिप्टो करेंसी की पूरी जानकारी!