PM Modi ka Aatmanirbhar Nari Shakti se SamvadPM Modi ka Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद (Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad) के दौरान रक्षाबंधन से पहले देश की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए 1625 करोड़ की राशि जारी की है जिससे महिला उद्यमिओ को अपना व्यापार बढ़ाने में मदत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

PM Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला और स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा क़ि हमारी सरकार लगातार अच्छा माहौल और स्थितियां बना रही है जिससे देश की बहनें हमारे गांवों को समृद्धि और संपन्नता से जोड़ेंगी।

 

Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad के दौरान क्या कहा PM Modi ने?

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद (Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना में जिस प्रकार से हमारी बहनों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देशवासियों की सेवा की वो अभूतपूर्व है। उन्होंने देश की महिला उद्यमिओं की तारीफ करते हुए कहा की मास्क और सैनिटाइजर बनाना हो, जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना हो, जागरूकता का काम हो, हर प्रकार से आपकी सखी समूहों का योगदान अतुलनीय रहा है।

 

देश की महिलाओ को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद में कहा कि जब हमारी सरकार केंद्र में आई तो हमने देखा कि देश की करोड़ों बहनें ऐसी थीं जिनके पास बैंक खाता तक नहीं था और वे बैंकिंग सिस्टम से कोसों दूर थीं। इसलिए सरकार बनते ही सबसे पहले हमने जनधन खाते खोलने का बहुत बड़ा अभियान शुरू किया और देश की महिलाओ को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा।

सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का भियान

PM Modi ka Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का अभी अभियान चल रहा है। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की दोहरी और बेहद अहम् भूमिका है। PM Modi ने कहा कि आपको सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता भी बढ़ानी है और इसके विकल्प के लिए भी काम करना है। उन्होंने कहा की आज देशभर में लगभग 70 लाख स्वयं सहायता समूह हैं और इन समूहों से लगभग 8 करोड़ बहनें जुड़ी है।

 

स्वयं सहायता समूहों में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 6 से 7 सालों में स्वयं सहायता समूहों में तीन गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा की आज बदलते हुए भारत में देश की बहनों और बेटियों के पास आगे बढ़ने के अवसर अनेको अवसर है। PM Modi ने कहा कि घर, शौचालय, बिजली, पानी, जैसी सुविधाओं से सभी बहनों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही बहनों और बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण सहित दूसरी जरूरतों पर भी सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता से काम किया जा रहा है।

 

Aatmanirbhar Nari Shakti

क्या है आत्मनिर्भर नारी शक्ति जिससे PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए शामिल?

आत्मनिर्भर नारी शक्ति (Aatmanirbhar Nari Shakti) प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की महिला उद्दमीओ को दिया गया नाम है। प्रधानमंत्री देश की महिलाओ को प्रेरित करने के लिए आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद (Aatmanirbhar Nari Shakti se Samvad) में हिस्सा लिया और रक्षाबंधन से पहले देश की उद्यमी महिलाओं के 1625 करोड़ की बड़ी सौगात दी।

आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संबाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नारी सशक्तिकरण के संबंध में गौरवपूर्ण कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा भी की।

 

PM मोदी जारी की सहायता 1,625 करोड़ रुपए की राशि

PM मोदी लगभग 400000 स्वयं-सहायता समूहों को 1,625 करोड़ रुपए की
सहायता राशि जारी की। प्रधानमंत्री ने इसकेअलावा PM फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज योजना (PMFME) के तहत आने वाले 7,500 स्वयं-सहायता समूहों को 25 करोड़ रुपए की आरंभिक धनराशि भी जारी की।

 

 

ये भी पढ़े…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है? | Pradhan Mantri Garib Kalyan Ann Yojana in hindi
जानिए क्या है रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण जो बच्चियों को देता है आत्मरक्षा की ताकत | Rani Laxmibai Self Defence Training Programme
जानिए महिलाओ की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया My Traffic My Safety App क्या है?
26 July Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है? जाने कारगिल विजय का पूरा इतिहास
जानिए क्या है “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” जिसकी शुरुआत CM योगी ने की। mukhyamantri bal seva yojana kya hai?