Adani Wilmar IPO details in HindiAdani Wilmar IPO details in Hindi

Adani Wilmar IPO details in Hindi: निवेशक अडाणी विल्मर के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है क्योकि अडाणी विल्मर ने अपने आईपीओ से जुडी कुछ जानकारी शेयर कर दी है। तो आइये जानते हैं adani wilmar ipo date, adani wilmar ipo share price और adani wilmar ipo issue price आदि की पूरी जानकारी।

 

Adani Wilmar IPO details in Hindi

गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्मर का आईपीओ आने में अब कुछ ही दिन बचा है। Adani Wilmar IPO अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी का आईपीओ है। फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड के नाम से फूड प्रोडक्ट बेचने वाली दिग्गज कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड अपने फॉर्च्यून ब्रांड के खाने के तेल के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

अडाणी विल्मर अडाणी ग्रुप और सिंगापुर की विल्मर ग्रुप की ज्वाइंट वेंचर हैं। इसमें अहमदाबाद के अडाणी ग्रुप और सिंगापुर की विल्मर ग्रुप ग्रुप की आधी-आधी हिस्सेदारी है। तो आइये जानते है अडाणी विल्मर के आईपीओ की पूरी जानकारी (Adani Wilmar IPO details in Hindi).

 

अडाणी विल्मर के आईपीओ की पूरी जानकारी

निवेशकों द्वारा अडाणी विल्मर के आईपीओ के पसंद करने का प्रमुख कारण Adani Wilmar के ब्रांड फॉर्च्यून (Fortune) पर भरोषा है। अडानी विल्मर ग्रुप का कारोबार मुख्य रूप से एग्री बिजनेस का है। आपको बता दें कि आज Fortune Oil घर-घर की पसंद बन चूका है। Fortune Oil के अलावा आज अडाणी विल्मर चावल, सोयाबिन, बेसन, दाल, वनस्पति, खिचड़ी, साबुन, आंटा, चीनी समेत अनेकों प्रोडक्ट तैयार कर रही है। आइये जानते है Adani Wilmar IPO से जुड़ी हर जरूरी बात।

 

Adani Wilmar IPO Size

अडाणी विल्मर ने इस आईपीओ के जरिए 3,600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। पहले कंपनी का 4500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष था लेकिन अब अडानी विल्मर के आईपीओ के साइज को 4500 करोड़ रुपये से घटाकर 3600 करोड़ रुपये का कर दिया गया है। आपको बता दें कि अडाणी विल्मर में प्रमोटर्स और मौजूदा शेयर होल्डर OFS के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे।

अडाणी विल्मर के आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स (QIBs) के लिए और 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए आरक्षित है। अडाणी विल्मर आईपीओ के ऑफर का 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। 107 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी रिजर्व किए हैं। जसमे कंपनी के कर्मचारियों को बिडिंग के जरिये21 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।

अडाणी विल्मर आईपीओ की पूरी जानकारी
अडाणी विल्मर आईपीओ की पूरी जानकारी

 

adani wilmar ipo launch date

अडाणी विल्मर के आईपीओ की लांच डेट 27 जनवरी 2022 है। कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जनवरी को खुलेगा। अडाणी विल्मर के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की अंतिम तारीख (adani wilmar ipo subscription last date) 31 जनवरी, 2022 है।

 

Adani Wilmer IPO Price

अडाणी विल्मर आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड भी तय कर दिया है। Adani Wilmar IPO का price band 218 से 230 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आप देखना दिलचस्प होगा कि इसे क्या सब्सक्रिप्शन मिलता है।

 

adani wilmar ipo lot size

अगर अडाणी विल्मर आईपीओ के लॉट साइज की बात करें तो इसे 65 रखा गया है। इसका मतलब एक लॉट में कंपनी 65 शेयर शामिल होंगे। कोई भी आम रिटेल इंवेस्टर 13 लॉट से ज्यादा के लिए अप्लाई नहीं कर सकता है। इसलिए अगर यहाँ मिनिमम इन्वेस्टमेंट की बात की जाय तो प्राइस बैंड के अनुसार एक लॉट के लिए आपको 14,950 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

 

Allotment Date of Adani Wilmar IPO

मिली जानकारी के अनुसार अडाणी विल्मर आईपीओ की अलॉटमेंट डेट 3 फरवरी 2022 को निर्धारित की गई है। इसका मतलब ये है कि 3 फरवरी को ही शेयरों का आवंटन हो सकता है। निवेशकों द्वारा को 4 फरवरी से रिफंड मिलने की उम्मीद की जा रही है। और 7 फरवरी 2022 को शेयरों के निवेशकों के डिमैट अकाउंट में क्रेडिट होने की उम्मीद है।

 

Adani Wilmar IPO Listing Date

जानकारी के अनुसार अडाणी विल्मर के शेयर 8 फरवरी, 2022 को शेयर बाजारों में लिस्ट हो सकते हैं। आपको बता दें कि 3 फरवरी को शेयरों का आवंटन हो सकता है और 7 फरवरी को शेयरों के निवेशकों के डिमैट अकाउंट में क्रेडिट होने की उम्मीद की जा रही है।

 

ये भी पढ़े:  यहाँ चेक करें अडानी विल्मर IPO अलॉटमेंट स्टेटस[Link Open]

 

Book Manager and Registrar of Adani Wilmar IPO

  1. कोटक महिंद्रा कैपिटल
  2. जेपी मॉर्गन इंडिया
  3. BofA Securities India
  4. Credit Suisse Securities (India)
  5. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
  6. एचडीएफसी बैंक और
  7. बीएनपी पैरिबस
  8. लिंक इनटाइम इंडिया इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।

 

घरेलू मार्केट में लिस्ट होने वाली अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी

अडाणी विल्मर घरेलू मार्केट में लिस्ट होने वाली अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी होगी। अभी अडाणी ग्रुप की छह निम्नलिखित कंपनियां घरेलू मार्केट में लिस्ट है।

  1. अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)
  2. अडाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)
  3. अडाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy)
  4. अडाणी पॉवर (Adani Power)
  5. अडाणी टोटल गैस (Adani Total Gas)
  6. अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone)

 

अडाणी विल्मर क्या है?

  • अडाणी विल्मर अडाणी ग्रुप और सिंगापुर की विल्मर ग्रुप की 50-50% का ज्वाइंट वेंचर हैं।
  • अडाणी विल्मर की योजना फूड स्पेस में आक्रामक तरीके से अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।
  • कुछ सालों में कंपनी की योजना फूड स्पेस इंडस्ट्री में विस्तार के लिए वैल्यू एडेड प्रोडक्ट कैटेगरी की कंपनियों का अधिग्रहण करना है।
  • अडाणी विल्मर एक एफएमसीजी फूड कंपनी है जो खाने का तेल, गेहूं का आटा, चावल, दाल और चीनी जैसी रसोई के सामानों की बिक्री करती है।
  • खाने के आलावा अडाणी विल्मर ओलियोकेमिकल्स, कैस्टर ऑयल व इसके डेरिवेटिव्स और डी-ऑयल्ड केक्स जैसे इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की भी बिक्री करती है।
  • एडिबल ऑयल मार्केट में अडाणी विल्मर का अपने देश में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। पूरे देश में अडाणी विल्मर के 85 स्टॉक प्वॉइंट और 5000 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं।
  • अडाणी विल्मर की देश के 10 राज्यों में कुल 10 क्रशिंग यूनिट्स और 19 रिफाइनरीज हैं।
  • अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता को बढाने के लिए कंपनी के पास लीज पर 36 टोलिंग यूनिट्स मौजूद है।
  • रिटेल मार्केट में अडाणी की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है। पूरे देश के करीब 15 लाख रिटेल आउटलेट पर अडाणी प्रोडक्ट उपलब्ध है।
  • अडाणी विल्मर के देश भर में 88 डिपो हैं जो 18 लाख वर्ग फुट में फैले हुए है।
  • वित्त वर्ष 2020 में अडाणी विल्मर का शुद्ध मुनाफा 460.87 करोड़ रुपये था।
  • वित्त वर्ष 2021 में अडाणी विल्मर का शुद्ध मुनाफा 727.65 करोड़ था।

 

FAQs on Adani Wilmar IPO details in Hindi

Q: अडानी विल्मर के आईपीओ का साइज कितना है?
Ans: अडानी विल्मर के आईपीओ का साइज 3600 करोड़ रुपये रखा गया है।

Q: अडानी विल्मर के आईपीओ का प्राइस बैंड क्या है?
Ans: FMCG फूड कंपनी अडानी विल्मर के प्रबंधन ने पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹218 से ₹230 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

Q: अडानी विल्मर के आईपीओ की सब्सक्रिप्शन डेट क्या है?
Ans: अडानी विल्मर का आईपीओ 27 जनवरी को आ रहा है। इसमें निवेशक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं।

Q: अडानी विल्मर में कितने लॉट खरीद सकते है?
Ans: आप अडानी विल्मर में कम से कम एक लॉट और अधिक से अधिक 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q: अडानी विल्मर का सलाना टर्नओवर कितना है?
Ans: अडानी विल्मर का सलाना टर्नओवर 37,195 करोड़ रुपये का है।

 

ये भी पढ़े…
ये हैं 2022 में आने वाले भारत के सबसे बड़े IPO जो आपको कर सकते है मालामाल | Upcoming IPOs in 2022
LIC का IPO कब आएगा? सस्पेंस खत्म, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई LIC IPO Date
इन 52 वीक के निचले स्तर ट्रेड कर रहे TOP 10 शेयर्स में है बेहतरीन कमाई का मौका: penny stocks at 52 week low
2022 में शेयर बाजार के ये पांच सेक्टर भर सकते है आपकी झोली! Top 5 stock market sectors For 2022 in hindi