most powerful business women in hindimost powerful business women in hindi

most powerful business women in hindi: आज की दुनियां में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। मनोरंजन, राजनीति, आर्ट, बिजनस जैसे हर क्षेत्र में इन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत का लोहा मनवाया है। आज The Viral News Live की टीम कुछ ऐसी महिलाओं से आपका परिचय करवाने जा रही हैं जिन्होंने अपने आपको बिजनस के जगत में सिद्ध किया है और आज बुलंदिओं पर है। तो चलिए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं जो है बिज़नेस की दुनियाँ की महारानी।

 

most powerful business women in hindi:

विश्व में आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपने काबिलियत का लोहा ना मनवाया हो। पहले ये धारणा थी कि बिजनेस में सिर्फ पुरुष ही सफल सकता है। इसलिए बिजनेस के क्षेत्र में पुरुषों का ही वर्चस्व था। लेकिन आज जमाना बदल चूका है और आज बिजनेस के क्षेत्र में कई महिलाओं ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। आज दुनिया भर में कई बड़ी कंपनियों को महिलाये ही चला रही है। तो चलिए जानते है की कौन हैं दुनियाँ की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं जो है बिज़नेस की दुनियाँ की महारानी (most powerful business women in hindi)

 

ये हैं दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं

आज हम जिन पांच दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की बात कर रहे है उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपनी कंपनियों को बुलंदी पर पहुंचाया है। इनकी सराहना कई मैगजीन करती रहती हैं जिनमें से एक फॉर्च्यून भी है। आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन के बारे में।

 

इंदिरा नूई

इंदिरा नूई: दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं
इंदिरा नूई: दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं

इंदिरा कृष्णमूर्ति नुई का जन्म: 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। वह पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) रह चुकी हैं। 1994 में वह पेप्सिको के साथ जुड़ीं और जनवरी 2019 तक उसके साथ जुड़ी रहीं। दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं को सूची में उनका नाम शुमार है। वे न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक भी हैं। आज इंदिरा नूई को कौन नहीं जानता है। फरवरी 2019 में उन्हें ऐमजॉन ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया। indra nooyi फोर्ब्स की मोस्ट पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में लगातार कई सालों तक बनी रहीं।

 

किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ: इंदिरा नूई: दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं
किरण मजूमदार शॉ: इंदिरा नूई: दुनिया की 5 सबसे पावरफुल महिलाएं

किरण मजूमदार-शॉ का जन्म: 23 मार्च 1953 को हुआ था। वे एक भारतीय महिला व्यवसायी, टेक्नोक्रेट, अन्वेषक और बायोकॉन की संस्थापक है। बायोकॉन भारत के बंगलौर में एक अग्रणी जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है। किरण मजूमदार बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शॉ 1978 से इस कंपनी का नेतृत्व कर रही हैं। TIME मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट में भी शामिल किया था। Kiran Mazumdar-Shaw को2005 में पद्म भूषण और 1989 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

 

रोशनी नडार

रोशनी नडार: most powerful business women
रोशनी नडार: most powerful business women

रोशनी नादर मल्होत्रा ​​HCL की कार्यकारी निर्देशिका और सीईओ हैं। Roshni Nadar एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार की एकमात्र संतान हैं। फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 55 वें स्थान पर हैं। IIFL के मुताबिक में रोशनी नडार 2019 में भारत की सबसे अमीर महिला थी। रोशनी नादर दिल्ली में पली बढ़ी है। वे वसंत वैली स्कूल में पढ़ीं और उन्होंने नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया।

 

गिनी रोमेटी

गिनी रोमेटी: most powerful business women
गिनी रोमेटी: most powerful business women

गिनी रोमेटी आईबीएम की वर्तमान अध्यक्ष और सीईओ है। रोमेटी ने नार्थवेस्टर्न विश्वविद्याल के रोबर्ट आर मैककोर्मिक स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस से स्नातक किया। उन्हें 2012 में आईबीएम की जिम्मेदारी दी गई। Ginni Rometty वो पहली महिला हैं जिन्हें कंपनी का सीईओ बनाया गया। आपको बता दें कि 1981 में गिनी ने बतौर सिस्टम इंजिनियर आईबीएम को ज्वाइन किया था।

 

जेनिफर मोर्गन

जेनिफर मोर्गन: The Viral News Live
जेनिफर मोर्गन: The Viral News Live

जेनिफर मॉर्गन का जन्म 13 मार्च, 1971 को हुआ था। जेनिफर मोर्गन जर्मन सॉफ्टवेयर और क्लाउड कम्प्यूटिंग कंपनी SAP की को-चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर हैं। jennifer morgan को अक्टूबर 2019 में AP की को-चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई। आपको बता दें की जेनिफर पहली अमेरिकन हैं जो सैप की बोर्ड में शामिल हुई हैं।

 

ये भी पढ़े…
2022 में गाँव के लिए सबसे बेहतरीन बिज़नेस आइडियाज
ये हैं 2022 में आने वाले भारत के सबसे बड़े IPO जो आपको कर सकते है मालामाल
cryptocurrency क्या है? जानिए क्रिप्टो करेंसी की पूरी जानकारी
ये है 2022 के मल्टीबैगर स्टॉक जिनमे है बम्पर कमाई का मौका