Tax क्या होता है?: Tax जिसे हिंदी भाषा में कर कहा जाता है जिसे हर देश की सरकार अपने खर्चों को पूरा करने के लिए अपने देश के लोगो से वसूलती है। टेक्स एक अनिवार्य भुगतान होता है जिसे देश में रहने वाले हर आदमी को अपनी आमदनी (Income) के अनुसार अपनी सरकार को देना पड़ता है।
टैक्स कितने प्रकार का होता है ?
सही मायनो में बात करें तो ये टैक्स दो प्रकार के होते हैं, पहला प्रत्यक्ष कर और दूसरा अप्रत्यक्ष कर।
प्रत्यक्ष कर(Direct tax) क्या होता है?
ये वो टैक्स है जिसे सरकार द्वारा आपकी आमदनी के अनुसार सीधे आपसे वसूला जाता है उसे प्रत्यक्ष कर या Direct tax कहा जाता है जो निम्नलिखित है।
इनकम टैक्स,
कॉरपोरेट टैक्स,
शेयर या दूसरी संपत्तियों से आय पर टैक्स ,
प्रॉपर्टी टैक्स इत्यादि।
अप्रत्यक्ष कर(Indirect tax) क्या होता है?
अप्रत्यक्ष कर वो कर है जिसे सीधे जनता से तो नहीं लिया जाता किंतु इस टैक्स का बोझ अंत में जनता पर ही पड़ता है जो सामान्यतया दिखाई नहीं पड़ता इसलिए इस प्रकार के कर को अप्रत्यक्ष कर कहते हैं जो निम्नलिखित हैं।
देश में तैयार की गई वस्तुओं पर लगने वाला उत्पाद शुल्क (Customs duties),
आयात या निर्यात किए जाने वाले वस्तुओं पर लगने वाले सीमा शुल्क (कस्टम),
सर्विस टैक्स(Service tax) इत्यादि।
आयकर (Income tax) क्या होता है?
इनकम टैक्स देश की जनता के आय के स्रोत और उस पर मिलने वाले ब्याज पर लगाया जाता है। इसमें जनता की आमदनी और निवेश सहित तमाम आय के श्रोत पर ये टेक्स लगाया जाता है।
Income Tax Slab
कॉरपोरेट टैक्स(Corporate tax) क्या होता है?
कॉरपोरेट टैक्स जैसा की नाम से ही अस्पस्ट है की ये बड़ी बड़ी कंपनियों पर लगाया जाता है। यह सभी प्रकार की प्राइवेट, प्राइवेट लिमिटेड, लिस्टेड व अनलिस्टिेड कंपनियों पर लगाया जाता है। इस टैक्स से सरकार को ज्यादा आमदनी होती है।
Corporate Tax Slab
उत्पाद शुल्क(Excise duties) क्या होता है?
किसी भी देश की सीमा के भीतर बनने वाले सभी उत्पादों पर सरकार द्वारा लगाने वाले टैक्स को ही उत्पाद शुल्क कहते हैं. लेकिन अब उत्पाद शुल्क(Excise duties) को सरकार ने GST में सम्लित कर लिया है। अब सुई से लेकर हवाई जहाज तक कोई भी सामान जब ग्राहक खरीदता है तो उस पर सरकार उत्पाद शुल्क वसूलती है।
सीमा शुल्क (Customs duties)क्या होता है?
किसी भी देश की सीमाओं से वस्तुओं के आयत निर्यात पर लगाने वाला शुल्क सीमा शुल्क कहलाता है। हर देश में कुछ वस्तुए दूसरे देश से मगाई जाती है जिसे हम वाणिज्य की भाषा में आयत कहते है। इसी तरह कुछ सामान हमारे देश से दूसरे देश भी भेजा जाता है जिसे हम निर्यात कहते है। और इन्ही आयत और निर्यात पर लगने वाले शुल्क को सीमा शुल्क (Customs duties) कहा जाता है।
उपकर और अधिभार (Cess and Surcharge):
इस प्रकार का टैक्स इनकम टैक्स के साथ किसी विशेष उद्देश्य के लिए धन इकठ्ठा करने के लिए ही लगाया जाता है इस कर की गणना कर के दायित्व के आधार पर की जाती है इसलिए इस टैक्स को इनकम टैक्स के ऊपर लगाया जाता है। भारत सरकार ने निम्नलिखित उपकर और अधिभार (Cess and Surcharge) लगा रखे हैं।
स्वच्छ भारत सेस,
कृषि कल्याण सेस,
स्वच्छ पर्यावरण सेस इत्यादि।
खास खबर:
India vs England Cricket Series कहाँ देखे?
दुनिया के 10 सबसे गरीब देश | top 10 poorest countries in the world
हिन्दू फोबिया क्या है? | What is Hinduphobia?
VIDEO: Writers’ Cramp | लिखने पर उंगलियों में दर्द कही ये राइटर्स क्रैम्प बीमारी के लक्षण तो नहीं ?