Share market holiday list 2022 in hindiShare market holiday list 2022 in hindi

Share market holiday list 2022 in hindi: नए साल के शुरुआत से ही निवेशकों और ट्रेडरों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि इस नए साल 2022 में शेयर बाजार कितने दिन बंद रहेगा। आपको बता दें की भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा घोषित की गईं साल 2022 की छुट्टियों की सूची के अनुसार एनएसई और बीएसई में इस साल में 13 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। अर्थात साल 2022 स्टॉक मार्केट में 13 दिन की छुट्टी होगी। आइये जानते है 2022 में शेयर बाज़ार की छुट्टिओ की पूरी लिस्ट।

 

Share market holiday list 2022 in hindi

भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों (BSE and NSE) के हॉलिडे कैलेंडर पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार इस साल 2022 में शेयर बाजार कुल 13 दिन के लिए बंद रहेंगे। इस साल कुल 13 दिन स्टॉक मार्केट छुट्टियों के कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में शेयर बाज़ार ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। आपको बता दें क़ि शेयर बाजार सप्ताह में पड़ने वाले शनिवार और रविवार को बंद रहता है और इसमें ट्रेडिंग बंद रहती है। आज हम जानेंगे Share market holiday list 2022 in hindi.

 

2022 में शेयर बाज़ार की छुट्टियां

इस साल शेयर बाजार में NSE और BSE में शनिवार और रविवार को छोड़कर पूरे साल में 13 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। 2022 में पहला स्टॉक मार्केट हॉलिडे 26 जनवरी होगा। इस साल फरवरी के महीने में शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं होगी। जबकि मार्च में 1 मार्च को महाशिवरात्रि और 18 मार्च को होली की छुट्टी होगी।

इस साल अप्रैल में सबसे लंबा अवकाश होगा जो 14 से लेकर 17 अप्रैल तक होगा। यानी अप्रैल में एक ही हप्ते में पूरे चार दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इसके बाद सितंबर और अक्तूबर के दोनों महीनो में तीन-तीन छुट्टियां होंगी। इस साल की सबसे अंतिम छुट्टी 8 नवम्बर को गुरुनानक जयंती पर होगी।

 

शेयर बाज़ार की 2022 में सभी 13 छुट्टियों की लिस्ट

1 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
2 महा शिवरात्रि 01 मार्च
3 होली 18 मार्च
4 महावीर जयंती 14 अप्रैल
5 गुड फ्राइडे 15 अप्रैल
6 ईद-उल-फितर 3 मई
7 मुहर्रम 9 अगस्त
8 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त
9 गणेश चतुर्थी 31 अगस्त
10 दशहरा 05 अक्टूबर
11 दिवाली 24 अक्टूबर
12 दिवाली बालीप्रतिपदा 26 अक्टूबर
13 गुरुनानक जयंती 8 नवम्बर

 

Share market holiday list 2022

1 Republic Day 26 January
2 Mahashivratri 01 March
3 Holi 18 March
4 Mahavir Jayanti  14 April
5 Good friday 15 April
6 Id-Ul-Fitr (Ramzan) 3 may
7 Muharram 9 August
8 Independence Day 15 August
9 Ganesh Chaturthi 31 August
10 Dussehra 05 October
11 Diwali 24 October
12 Diwali Balipratipada 26 October
13 Gurunanak Jayanti 8 November

 

2022 में 24 अक्तूबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

इस साल 2022 में दिवाली-लक्ष्मी पूजन के मौके पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्टूबर को होगी। स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा 2022 में होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग का समय निवेशकों और ट्रेडरों को बाद में अधिसूचित किया जाएगा। आपको बता दें की शेयर बाजार के परंपरागत नियमो के अनुसार प्रत्येक वर्ष दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का प्रावधान है।

 

ये भी पढ़े…
2022 में शेयर बाजार के ये पांच सेक्टर भर सकते है आपकी झोली! Top 5 stock market sectors For 2022 in hindi
इन 46 शेयरों में है शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निवेश | rakesh jhunjhunwala penny stocks list 2022
Dolly Khanna latest portfolio: जानिए किन कंपनीओं में है जानी मानी निवेशक डॉली खन्ना का निवेश?
ये हैं 2022 में आने वाले भारत के सबसे बड़े IPO जो आपको कर सकते है मालामाल | Upcoming IPOs in 2022