LIC IPO Date 2022 in HindiLIC IPO Date 2022 in Hindi

LIC IPO Date 2022: देश के सबसे बड़े IPO की प्रक्रिया भारत सरकार ने सुरु कर दी है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC ) में सरकार अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। एलआईसी के आने वाले आईपीओ की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। निवेशकों को भी भारत के इस सबसे बड़े IPO का बेशब्री से इंतज़ार है। आइये जानते है आखिर किस तारीख को आ रहा है एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO Date 2022 in Hindi). और साथ ही जानेंगे एलआईसी आईपीओ की पूरी जानकारी।

 

LIC IPO Date 2022 in Hindi

पिछले महीने एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ के टाइमलाइन ( LIC IPO Date) पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण हुई एक बैठक हुई थी। जिसमे भारत की वित्त मंत्री सीतारमण सहित LIC के वरिष्ठ अधिकारिओ ने भी हिस्सा लिया था। इस मीटिंग के बाद LIC की ओर से कहा गया कि इस बैठक में हमने LIC IPO Date 2022 की टाइमलाइन पर चर्चा की। साथ ही इस मीटिंग में एलआईसी का आईपीओ कब आएगा के साथ इसकी चुनौतियां पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री ने साफ किया कि एलआईसी का आईपीओ इसी वित्त वर्ष में आएगा।

 

मार्च में आएगा LIC IPO!

भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के आने वाले IPO की Date पर चर्चा के बाद ये तय हो गया की LIC का यह IPO इसी साल मार्च के अंत तक बाजार में आ सकता है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ दीपम के सचिव तुहीन कांत पांडे और एलआईसी मैनेजमेंट की पूरी टीम मौजूद थी। एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ के टाइमलाइन पर हुई बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को साफ किया कि LIC का आईपीओ मौजूदा वित्त वर्ष में आएगा।

 

एलआईसी आईपीओ Date 2022 की प्रक्रिया अंतिम दौर में!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि LIC का आईपीओ मौजूदा वित्त वर्ष में ही आएगा। लेकिन अब सूत्रों के आधार पर बड़ी खबर सामने आ रही है की भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का IPO इसी साल 2022 में मार्च के अंत तक बाजार में आ सकता है। LIC के एक अधिकारी ने बताया की एलआईसी का आईपीओ Date 2022 की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। और जल्द ही LIC IPO Date 2022 का एलान हो सकता है।

 

Life Insurance Corporation की एंबेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़!

देश की सबसे बड़ी और 65 वर्ष पुरानी बीमा कंपनी LIC ने अपनी एंबेडेड वैल्यू 72 बिलियन डॉलर घोषित की है। अगर हम रुपये में बात करें तो इसकी एंबेडेड वैल्यू 5.39 लाख करोड़ है। आपको बता दें की जीवन बीमा कंपनियों के भविष्य की आय का प्रमुख पैमाना एंबेडेड वैल्यू होता है। एंबेडेड वैल्यू की गड़ना सुरक्षित आकलन के लिए मौजूदा बीमा जमाओं के आधार पर की जाती है। देश के कई जाने माने विशेषज्ञों का मानना है कि एलआईसी की एंबेडेड वैल्यू बाजार मूल्य से बहुत ज्यादा है।

 

LIC के पॉलिसी धारक व एजेंट है कंपनी की ताकत!

आपको बता दें की एलआईसी के 28.3 करोड़ पॉलिसी धारक हैं। और एलआईसी के पास 13.5 लाख पंजीकृत एजेंटों का सबसे बड़ा नेटवर्क मौजूद है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के पास मार्च 2021 के अंत तक 114,498 स्थायी कर्मचारी थे। LIC आईपीओ को सफल बनाने के लिए एलआईसी के एजेंट पहले से ही पॉलिसीधारकों को आईपीओ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहितकर रहे है। । पॉलिसीधारकों के लिए बड़ी तादाद में ट्रेडिंग अकाउंट भी खोले जा रहे हैं।

 

प्रमुख विन्दु: LIC IPO Date 2022 in Hindi

  • सूत्रों के हवाले से भारत सरकार का दावा है कि LIC IPO मार्च अंत तक आ सकता है।
  • सरकार का इस वित्त वर्ष LIC सहित कई सरकारी उपक्रमों में सरकार ने विनिवेश के जरिए कुल 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य।
  • एलआईसी का यह आईपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
  • एलआईसी आईपीओ के शेयरों में 10 फीसदी पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित है।
  • इस आईपीओ में कर्मचारियों के लिए आईपीओ में जारी इक्विटी का पांच फीसदी तक आरक्षित रखा जा सकता है।
  • एलआईसी के प्रबंधन के अधीन करीब 39.56 लाख करोड़ की संपत्तियां हैं।
  • एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी करीब 66 फीसदी है।
  • लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के मामले में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बीमा कंपनी है।
  • मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में एलआईसी के प्रीमियम में 6.30 फीसदी की वृद्धि हुई।

 

FAQs: एलआईसी आईपीओ Date 2022

Q: LIC के आईपीओ का साइज क्या होगा?
Ans: एलआईसी के आईपीओ के साइज की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार LIC के आईपीओ का साइज 53,500 करोड़ रुपये से लेकर 93,625 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

Q: एलआईसी के आईपीओ की कीमत क्या होगी?
Ans: एलआईसी के आईपीओ की कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार LIC के आईपीओ का मूल्य 1,693-2,962 रुपये प्रति शेयर हो सकता है।

Q: क्या LIC के पॉलिसीधारको को भी मिलेगा फायदा?
Ans: एलआईसी आईपीओ के शेयरों में 10 फीसदी पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित है। लेकिन इसके कुछ नियम और शर्ते है।

Q: LIC IPO के लिए कितने मर्चेंट बैंकरों की हुई नियुक्ति है?
Ans: भारत सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के IPO के लिए सितंबर 2021 में ही 10 मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति की थी।

 

ये भी पढ़े…
LIC का IPO कब आएगा? सस्पेंस खत्म, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई LIC IPO Date
ये हैं 2022 में आने वाले भारत के सबसे बड़े IPO जो आपको कर सकते है मालामाल
ये हैं सबसे सस्ता पर्सनल लोन देने वाले 10 बैंक! तुरंत आसानी से आप भी ले सकते हैं!
इन 46 शेयरों में है शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निवेश
जानिए किन कंपनीओं में है जानी मानी निवेशक डॉली खन्ना का निवेश?