नए साल में कहाँ घूमने जाएंनए साल में कहाँ घूमने जाएं

नए साल में कहाँ घूमने जाएं: नया साल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल रहता है की New Year में कहा घूमने जाये। इसलिए आज हम आपको बताएँगे कि New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें कौन कौन सी है। और साथ ही आपको उस सहर के सभी New Year destinations के नाम भी बताएँगे। तो चलिए जानते है की हमारे देश में नए साल पर घूमने जाने वाली सबसे बेहतरीन दश जगहें कौन सी है?

 

नए साल में कहाँ घूमने जाएं?

पुराने साल का ये आखिरी महीना चल रहा है और नया साल भी अब आने ही वाला है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोग New Year मानाने को लेकर खूब उत्साहित है। इस बार का उत्साह भी इसलिए ज्यादा है क्योकि पिछले दो साल से कोरोना के चलते ज्यादातर लोग कहीं भी बाहर घूमने नहीं जा सके। ऐसे में उनके मन में एक ही सवाल है क़ि नए साल में कहाँ घूमने जाएं?

आज हम आपको आपके नए साल पर किसी अच्छी डेस्टिनेशन पर ले चलेंगे जहा आप नए साल के सेलिब्रेशन के साथ इस साल का बेहतरीन आगाज करेंगे। आज आपको हूँ भारत की 10 बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताएँगे जहां आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते है।

 

New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें!

आपके सवाल “नए साल में कहाँ घूमने जाएं?” का जबाब ये शानदार New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें है जिसकी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे है। तो चलिए नए साल पर घूमते है ‘भारत का स्कॉटलैंड’ और ‘मिनी इजरायल’। घबराइए नहीं ये सब भारत में ही है।

New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें
New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें

 

1- ऊटी (Ooty)

नया साल मानाने के लिए ऊटी भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ऊटी (Ooty) या उदगमंडलम (Udagamandalam) भारत के तमिल नाडु राज्य के नीलगिरि ज़िले में स्थित एक नगर है। ऊटी एक बेहतरीन जगह है जहा कम भीड़ और शांत माहौल में आप अपनी पार्टी का मजा ले सकते है। ऊटी का नजारा इतना खूबसूरत है कि यह आपको यहाँ से वापस नहीं जाने देगा। ऊटी (Ooty) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • बोटेनिकल गार्डन
  • सेंट स्टीफन चर्च
  • थ्रेड गार्डन देख सकते हैं।
  • बोट हाउस का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

 

2- कसोल (Kasol)

कसोल को भारत का इजरायल भी कहा जाता है। कसोल भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक गाँव है। नए साल की पार्टी के लिए अगर आप एक अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो कम बजट में कसोल से अच्छा विकल्प है। यहाँ हर साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए नौजवानों की भीड़ जमा रहती है। यहां के कैंप्स में पार्टी के साथ साथ शानदार बोनफायर का इंतजाम रहता है। कसोल (Kasol) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • खीर गंगा ट्रेक
  • मलाना गांव
  • पार्वती नदी आदि जगह घूमने जा सकते हैं।

 

3- ऋषिकेष (Rishikesh)

ऋषिकेश जिसका संस्कृत नाम हृषीकेश है। यह उत्तराखण्ड के देहरादून जिले का एक नगरनिगम तथा तहसील है। ऋषिकेष को एक हिन्दू तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है। इसे गढ़वाल हिमालय का प्रवेश्द्वार कहा जाता है। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है। इसे योग की वैश्विक राजधानी कहा जाता है। ऋषिकेष (Rishikesh) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • प्रसिद्ध मंदिर और गंगा घाट
  • ट्रेकिंग
  • बंजी जम्पिंग
  • राफ्टिंग
  • शिवपुरी कैम्पिंग के लिए

 

4- मैकलॉडगंज (McLeod Ganj)

मैकलॉडगंज भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह धर्मशाला नगर का एक उपनगर है जहा चीन के तिब्बत पर कब्ज़े के बाद आए कई विस्थापित तिब्बतियों का निवास है। न्यू ईयर कम पैसों में दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए मैकलॉडगंज एक बेहतरीन जगह है। मैकलॉडगंज (McLeod Ganj) को दलाई लामा का घर भी कहा जाता है। यहाँ आपको कई ऐतिहासिक विरासत देखने का मौका मिलेगा। मैकलॉडगंज (McLeod Ganj) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • भागसू फॉल
  • नमग्याल मॉनेस्ट्री
  • धर्मकोट
  • त्रिउंड ट्रेक जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

 

5- शिमला (Shimla)

शिमला भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी तथा सबसे बड़ा नगर है। ये किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये उत्तर भारत की सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। आप जब भी यहाँ आते है ये शहर आपको हमेशा नए नजारों का अनुभव कराता है। शिमला में आप नए साल का स्वागत कर के अपने इसको वेहद को खास बना सकते हैं। शिमला (Shimla) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • वाइसराय लॉज
  • क्राइस्ट चर्च
  • जाखू मन्दिर
  • माल रोड
  • रिज
  • शिमला की ठंडी वादियां
  • पहाड़ और बर्फ ​का मजा ले सकते है।

 

6- जयपुर (Jaipur)

अगर आपके मन में ये सवाल है कि रॉयल लुफ्त उठाने के लिए नए साल में कहाँ घूमने जाएं? तो जयपुर आपके लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। जयपुर शहर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर को पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है। नए साल में आप जयपुर आइये और यहाँ रहकर शानदार आप तरीके से नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यहां कई पब में नए साल की पार्टी आयोजित की जाती हैं। जयपुर (Jaipur) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • जंतर मंतर
  • हवा महल
  • सिटी पैलेस
  • गोविंददेवजी का मंदिर
  • श्री लक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर
  • बी एम बिड़ला तारामण्डल
  • आमेर का किला
  • जयगढ़ दुर्ग
  • चौकी धानी जाकर सांस्कृतिक नृत्य, कला, संगीत और राजस्थानी खाने का मजा ले सकते हैं।

 

7- शिलॉन्ग (Shillong)

शिलॉन्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यह भारत के राज्य मेघालय में स्थित एक पर्वतीय स्थल एवं मेघालय की राजधानी है। अगर आप प्रकृति के बीच शांत वातावरण में नया साल का स्वागत करना चाहते है तो तो शिलॉन्ग से बढ़िया आपको कोई दूसरी जगह नहीं मिल सकती। भारत के उत्तर पूर्व की ये साहहनदार और खूबसूरत जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। शिलॉन्ग (Shillong) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • खूबसूरत झील
  • लाजवाब वॉटरफॉल
  • गगन को चूमते पर्वत
  • बोटिंग
  • फिशिंग
  • ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

8- गोवा (Goa)

गोवा नया साल मानाने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप युवा है और सोर शराबा पसंद है तो आप नए साल पर गोवा का रुख कर सकते है। गोवा क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है।गोवा अपने समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये पूरी दुनिआ में जाना जाता है। यहां पर्यटकों का आना जाना साल भर लगा रहता है। लेकिन न्यू ईयर पर गोवा कि नाइटलाइफ, बीच पर रात भर चलने वाली पार्टियां, पब, बार और कॉकटेल, लाइट्स से जगमगाती सड़कें पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। शिलॉन्ग (Shillong) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • कलंगूट बीच
  • अंजुना बीच
  • फोर्ट अगुआडा
  • चर्च
  • दूधसागर वाटरफॉल आदि शानदार जगहें है।

 

9- मनाली (Manali)

मनाली भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल (hill station) है। अगर आप पर्वतो के बीच रहकर नए साल का स्वागत करना चाहते है तो आप सीधे मनाली का रुख कर सकते है। यहाँ मनाली में कई होटलों में न्यू ईयर पार्टी आयोजित की जाती हैं। आप चाहें तो नए साल पर बर्फीली पहाड़ियों के बीच रोड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। मनाली (Manali) में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • लाहौल
  • स्पीति जिला
  • लेह का प्रवेशद्वार

 

10- नई दिल्ली (New Delhi)

New Delhi New Year Celebrations के लिए एक बेहतरीन बिकल्प है। नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। दिल्ली के लोग यहाँ रहकर भी न्यू ईयर का भरपूर मजा ले सकते हैं।नए साल पर पर दिल्ली की नाइटलाइफ देखने बनती है। यहाँ कई पब में रातभर न्यू ईयर पार्टी चलती है। आप दिल्ली के कई होटल और पब में बड़े सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस का भी आंनद उठा सकते हैं। दिल्ली में आप निम्नलिखित जगहों का नजारा ले सकते है।

  • इंडिया गेट
  • क़ुतुब मीनार
  • हुमायूँ का मकबरा
  • अक्षरधाम मंदिर
  • छत्तरपुर मंदिर
  • इस्कॉन मंदिर
  • कमल मंदिर आदि

 

मिल गया होगा जबाब कि नए साल में कहाँ घूमने जाएं?

उम्मीद है की नए साल में कहाँ घूमने जाएं इस प्रश्न का जबाब आपको मिल गया होगा। आज हमने आपको अपनी रिसर्च के आधार पर बताया कि New Year मनाने के लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन जगहें कौन कौन सी है। अगर आप नया साल मानाने कही और भी जाना चाहते है तो बेशक जा सकते है और नए साल का स्वागत एक शानदार जगह कर सकते है।

 

ये भी पढ़े…
ये हैं दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश जहाँ जीने के लिए सबसे कम पैसे लगते है
दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश
दुनिया के 10 सबसे गरीब देश
जानिए भारत के सबसे गरीब राज्य कौन है? नीति आयोग ने जारी की पूरी लिस्ट