पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति की सही डेट क्या है? 

Makar Sankranti exact Date 2022? मकर संक्रांति की सही तारीख क्या है? क्या कहता है पंंचांग? 14 या 15 किस दिन मनाएं मकर संक्रांति? आपके इन सभी प्रश्नो के उत्तर आज यहाँ आपको मिल जायेंगे।

पिछले साल 2021 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पूरे देश में मनाई गई थी। लेकिन  कुछ पंचागों के अनुसारइस वर्ष मकर संक्रांति की तारीख पेंच 14 और 15 जनवरी के चक्कर में फंसा है।

सूर्यदेव के इस वर्ष राशि बदलने के कारण भारतीय पंचांग में मदभेद है। यही कारण है की इस बार मकर संक्रांति देश के कुछ हिस्सों में 14 को तो कहीं 15 जनवरी को मनाई जा रही है। लेकिन ये इसकी सही डेट नहीं है!

What Is Makar Sankranti exact Date 2022 full Details In Hindi

भारत के कई राज्यों गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों आदि में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। देश के बाकी हिस्सों में लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के बनारस में कई पंचांग के अनुसार सूर्य 14 जनवरी की रात करीब 08 बजकर 49 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे है। इसलिए यहाँ 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

कुछ पंचागों के अनुसार 14 जनवरी की दोपहर में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो कुछ में रात में। मार्तण्ड पंचाग के अनुसार 14 जनवरी की दोपहर 2.29 बजे मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। 

15 जनवरी ही है मकर संक्रांति की सही तारीख! अधिकतर पंचांगों में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की रात्रि 08 बजे के बाद दिखा रहा है। इसलिए बिना किसी विवाद के संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाया जाना चाहिए।