खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

E-Shram Card क्या है? ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं? इस तरह के सवाल हर उस इंसान के मन में उठ रहे होंगे जो इसके बारे में जानना चाहते है। आज हम आपको E-Shram Card की पूरी जानकारी देंगे।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के तरीके

ई-श्रम कार्ड बनवाने के दो तरीके है।  पहला आप इसे अपने नजदीकी CNC सेंटर या जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है।  और दूसरा तरीका इसे आप खुद अपने मोबाइल से बना सकते है।

आइये जानते हैं खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

1- सबसे पहले आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। 2- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर राइट कॉर्नर पर REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

3- अब आपके सामने Self Registration Form ओपन हो जायेगा। 4- इस फॉर्म में अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और Enter Captcha को भर कर  Send OPT पर क्लिक करें

5- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दिए गए Enter OTP बॉक्स में दर्ज कर submit करें। 6- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे अपना आधार नंबर दर्ज करें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।

7- एक बार फिर आपके मोबाइल एक OTP आएगा उसे भरें और वेलिडेट करें। 8-OTP सुब्मिशन के बाद आपके सामने आपकी सभी जानकारी आ जाएगी। 9- अब आपको Continue to Other Details के बटन पर क्लिक करना है |