Adani Wilmar IPO Complete Details in Hindi

निवेशक अडाणी विल्मर के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है क्योकि कंपनी ने अपने आईपीओ से जुडी कई जानकारी शेयर की है।

गौतम अडानी की कंपनी विल्मर का आईपीओ आने में अब कुछ ही दिन बचा है। Adani Wilmar IPO अडाणी ग्रुप की सातवीं कंपनी का आईपीओ है।

निवेशकों द्वारा अडाणी विल्मर के आईपीओ के पसंद करने का प्रमुख कारण Adani Wilmar के ब्रांड Fortune पर भरोषा है। इसका कारोबार मुख्य रूप से एग्री बिजनेस का है। 

लांच डेट, प्राइस बैंड, लॉट साइज सहित अडाणी विल्मर के आईपीओ की पूरी जानकारी!

फॉर्च्यून (Fortune) ब्रांड के नाम से फूड प्रोडक्ट बेचने वाली दिग्गज कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड अपने फॉर्च्यून ब्रांड के खाने के तेल के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

अडाणी विल्मर के आईपीओ की लांच डेट 27 जनवरी 2022 है। कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जनवरी को खुलेगा। इसे सब्सक्राइब करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2022 है।

Adani Wilmar IPO के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड भी तय कर दिया है। इसका price band 218 से 230 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। 

अडाणी विल्मर अहमदाबाद के अडाणी ग्रुप और सिंगापुर की विल्मर ग्रुप का  ज्वाइंट वेंचर हैं। जिसमे दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी है।